फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब वो बोला, 75 हजार दो तो कब्जा छुड़वा कर दूं

Tue, 11 Feb 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का कब्जा छुड़वाने की शिकायत की जांच के लिए एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-46 निवासी जगदीश सिंह ने शिकायत की है।
विज्ञापन


उसने यह आरोप सेक्टर-31 थाने में तैनात एएसआई दवेंद्र सिंह पर लगाया है। जगदीश सिंह ने इसकी शिकायत 6 फरवरी को एसएसपी की पब्लिक विंडो के अलावा पीसीए में भी दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ता जगदीश सिंह ने कहा है कि उसने पिछले साल 27 दिसंबर को हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स में डेढ़ बिसवे का मकान खरीदा। यह मकान पवन कुमार से खरीदा गया, जिसका उसे कब्जा भी मिल गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मकान में उसने अपना घरेलू सामान रखा। जगदीश सिंह के अनुसार वह सब्जी बेचने का काम करता है, इसके लिए उसे ज्यादा समय शहर से बाहर ही रहना पड़ता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दिनों बाद जब वह अपने मकान पर गया तो उसके मकान के ताले टूटे हुए थे और मकान पर सतनाम सिंह और उसके परिवार ने कब्जा कर लिया था। जब उसने इसका कारण परिवार से पूछा तो उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी उसने सतनाम सिंह की शिकायत एसएसपी को की थी। एसएसपी ने इसकी जांच सेक्टर-31 थाना प्रभारी को भेजी। इस थाने से उसे एएसआई का फोन आया। पहले एएसआई टाल मटोल करने लग गया। 4 और 5 फरवरी को फिर उससे उसकी बात थाने के बाहर हुई।

जगदीश सिंह का आरोप है कि इस दौरान एएसआई ने उससे 75 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार एएसआई ने 50 हजार रुपये थाना प्रभारी के नाम और 25 हजार रुपये निचले स्तर के स्टाफ के लिए मांगे।

जगदीश सिंह ने शिकायत में कहा है कि थाना प्रभारी ने ऊपर के अधिकारियों को भी रुपये देने हैं। एएसआई ने उसे कहा कि जब राशि हो जाए तो उसके पास आ जाना उसका काम हो जाएगा।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी कहा है कि वह रामदरबार के एक भाजपा कार्यकर्ता को भी मिला था। उसने भी उसे कहा कि मकान खाली करवाने का 5 लाख रुपये खर्चा आएगा। हालांकि एएसआई ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि वे अभी तक शिकायतकर्ता से मिले भी नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें