फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आरोपी को पकड़ने के बदले मांगे 5000, विजिलेंस ने पुलिसवाले को धर दबोचा

Mon, 10 Apr 2023 07:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस के पटियाला रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला से विजिलेंस ब्यूरो ने एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुलिस चौकी बस स्टैंड बरनाला में तैनात करमजीत सिंह के तौर पर हुई है। करमजीत के खिलाफ विजिलेंस के पटियाला थाने में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई के खिलाफ तपा शहर निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jalandhar Bypoll: पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह आप में शामिल, अकाली दल को भी लगा बड़ा झटका
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क करके आरोप लगाया था कि एएसआई करमजीत सिंह ने उनकी ओर से बरनाला शहर थाने में दर्ज कराए एक केस में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने के बदले में 5000 रुपये मांगे थे। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस के पटियाला रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab News: एसएसपी ने नाकों का किया औचक निरीक्षण तो गायब मिले आठ पुलिसकर्मी, सभी को किया निलंबित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें