फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा पर अलग चलेगा बेअंत सिंह के कत्ल का केस

Wed, 07 Jan 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह कत्ल केस के थाईलैंड में पकड़े गए अभियुक्त जगतार सिंह तारा पर अलग से सुनवाई चलेगी। बेअंत सिंह कत्ल केस में अन्य अभियुक्त दोषी पाए जा चुके हैं, लेकिन वर्ष 2004 में जेल से फरार होने के कारण तारा के खिलाफ सुनवाई नहीं हो सकी थी। बेअंत सिंह कत्ल केस में चंडीगढ़ पुलिस की कहानी के मुताबिक जगतार सिंह तारा ने ही वह कार खरीदी थी, जिसमें सवार होकर आतंकियों ने सचिवालय के बाहर आत्मघाती हमला किया था।
विज्ञापन


इस हमले में बेअंत सिंह समेत अन्य की मौत हो गई थी। तारा के साथियों जगतार सिंह हवारा व परमजीत सिंह भ्योरा का केस लड़ने वाले एडवोकेट अमर सिंह चाहल के मुताबिक जगतार सिंह तारा के खिलाफ अब अलग से केस चलेगा। तारा बुड़ैल जेल में सुरंग बनाकर फरार होने के मामले में भी अभियुक्त है। इस मामले में भी उसके खिलाफ अलग से केस चलेगा।

तारा को रिमांड पर लेगी चंडीगढ़ पुलिस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेहंत सिंह हत्याकांड व बुड़ैल जेल ब्रेक के आरोपी जगतार सिंह उर्फ तारा को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि जगतार सिंह के भारत में आते ही चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट में लेने की कार्रवाई शुरू कर देगी। इसके लिए एक टीम तैयार कर दी गई है। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे जेल ब्रेक मामले में विस्तार से पूछताछ करेगी। चंडीगढ़ आईजी आरपी उपाध्याय के अनुसार आरोपी जगतार सिंह उर्फ तारा चंडीगढ़ पुलिस का जेल ब्रेक मामले में आरोपी है।
विज्ञापन

क्या है मामला

साल 2004 में बुड़ैल जेल से तीन आरोपियों जगतार सिंह तारा, जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा ने भागने का प्लान बनाया था। इन्होंने जेल के अंदर 90 फीट सुरंग बनाई और जेल से फरार हो गए। इसके बाद जगतार सिंह तारा को बीती रात थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया।

कोट
चंडीगढ़ पुलिस जेल ब्रेक आरोपी जगतार सिंह उर्फ तारा को रिमांड की तैयारी कर रही है। इसके लिए पंजाब पुलिस से बातचीत की जाएगी। पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को रिमांड में लाएगी।
आरपी उपाध्याय, आइजी चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें