फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में एक और नाबालिग युवती से गैंगरेप

Wed, 11 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक रेपकांड की परतें अभी खुल ही रही हैं कि एक और नाबालिग से गैंगरेप की वारदात हो गई।
विज्ञापन

उपमंडल के एक गांव में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर गैंग रेप किया गया है। वारदात को अंजाम छात्रा के ही गांव के दो पड़ोसी युवकों ने दिया है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक एक गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा रात को अपने घर से शौच करने के लिए बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पड़ोसी दो युवक रविंद्र सिंह उर्फ मंनू व संदीप उर्फ काला उसको जबरदस्ती से अपने घर के अंदर घसीट ले गए।

उसके बाद दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद लड़की को कमरे में बंद करके फरार हो गए। इसी दौरान छात्रा ने शोर मचाया, लेकिन बाद में उसने कमरे में पड़े मोबाइल फोन से महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन कर दिया। हेल्पलाइन ने असंध पुलिस को फोन किया तो रात दो बजे थाना प्रभारी मोहनलाल टीम के साथ गांव पहुंचे और दरवाजा खोलकर लड़की को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजन व ग्रामीण जमा हो गए। रात को ही पुलिस छात्रा को अपने साथ मेडिकल टेस्ट के लिए लाई। थाना प्रभारी मोहनलाल ने कहा कि मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें