फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला थाना हमला: पकड़ा गया अमृतपाल का साथी गुरप्रीत, अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 05 Jan 2024 09:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के एक साथी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपी की अजनाला थाना हमले मामले में तलाश थी। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बंद है।
विज्ञापन
थाने में घुसे अमृतपाल समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजनाला थाना हमले में शामिल वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी गुरप्रीत सिंह को अमृतसर पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरप्रीत सिंह को अजनाला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। गुरप्रीत को उस समय पकड़ा गया जब वह तख्त श्री हजूर साहिब से अमृतपाल व अन्य बंदी सिखों के लिए आयोजित अरदास में हिस्सा लेकर पंजाब आ रहा था। गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने थाना अजनाला में दर्ज एफआईआर नंबर 29-2023 के तहत गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरिंदर सिंह ने अमृतपाल के खिलाफ कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। इसके बाद अमृतपाल गुट उसके खिलाफ हो गया था। 16 फरवरी 2023 को बरिंदर सिंह ने अपने अपहरण की शिकायत अजनाला थाने में दर्ज कराई। इस मामले में गुरप्रीत सिंह का भी नाम सामने आया था। वहीं पुलिस ने गुरदासपुर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को पकड़ा लिया था। तूफान अमृतपाल का साथी है। उसे छुड़ाने की खातिर अमृतपाल ने अपने समर्थकों के साथ अजनाला थाने में हमला बोला था। इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। बता दें कि युवक बरिंदर सिंह पहले अमृतपाल का समर्थक था। बाद में विरोध में आ गया। अजनाला थाने पर हमले के मामले में अमृतपाल, उसके पांच साथियों और 25 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें