फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के गले पर कट देख भड़के गो रक्षक, तनाव

Tue, 17 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
गो रक्षकों ने पशुओं को तस्करी के लिए ले जाए ट्रक को पकड़ा। गाय के गले पर तेजधार कट देखा तो भड़क गए। भड़के लोगों ने ट्रक के साथ एस्कार्ट कर रही दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस संबंध में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


गो रक्षा सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार की अगुवाई में टीम ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया था। उन्हें सूचना मिली थी की जालंधर से गायों और बैलों से भरा ट्रक यूपी के बूचड़खाने में ले जाया जा रहा है। इस दौरान शहर के मोरिंडा रोड पर दल ने ट्रक को रोककर जब इसकी तालाशी ली तो उसमें 5 गाय और 10 बैल बुरी तरह से बांधे हुए थे।

इनमें से तो दो गायें बैलों के पैरों के नीचे दम तोड़ने वाली स्थिति में थीं। सभी पशुओं को तिरपाल के साथ ऐसे ढका था कि किसी शक भी नहीं हो सकता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवीर सिंह, मेवा सिंह, ट्रक चालक कसीन, अरशद और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इनमें से दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए हैं। फरार आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि यह ट्रक भोगपुर से गढ़ (यूपी) जा रहा था।
विज्ञापन

भड़के लोगों ने तोड़े कारों के शीशे

इस दौरान भड़के गो रक्षा दल के सदस्यों ने जब ट्रक पर चढ़कर बंधी गायें और बैल देखे तो लोग हैरान रह गए। जब इनमें से कुछ पशुओं की गर्दन पर तेजधार हथियारों के कट देखे तो लोग भड़क गए।

भड़के लोगों ने कार में सवार व्यक्तियों की जमकर तरह से धुनाई की और उनकी कारों के शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान स्थिति काफी तनावपर्ण हो गई। लोगों ने गो माता की जय हो तथा गो बचाओ के नारे लगाए।

दो गाड़ियां लगी थी देखरेख में
गायों से भरे ट्रक को दो कारें एस्कार्ट कर रही थी। जो ट्रक को आगे जाने के लिए रास्ता कलीयर होने का काम करती थी। यही नहीं अगर रास्ते में कोई नाका होता था तो उक्त गाड़ियों में सवार लोग वहां पर सेटिंग कर इस ट्रक को आगे निकालते थे।

ट्रक पर बनाई है गाय और बछडे़ की तस्वीर
काबू ट्रक पर गाय और बछड़े के दूध पीते की तस्वीर बनाई हुई थी। ताकि लोगों को गो तस्करी के बारे में शक ना हो। आरोपियों की यह योजना काम न आ सकी और गो रक्षा दल ने उन्हें काबू कर लिया। ट्रक से पकड़ी गई सभी गायों और बैलों को मोहाली गोशाला में छोड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें