डीसीपी मंडेर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, एक दोनाली, एक राइफल, 44 कारतूस, दो मोबाइल, 20 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक कार बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध छेहरटा थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अफीम की खेप झारखंड से लेकर आए थे। काबू आरोपी सुरजीत सिंह के विरुद्ध पहले भी अफीम तस्करी का केस दर्ज है। वर्ष 2014 में उसके विरुद्ध थाना सराय अमानत खां में एक किलो अफीम तस्करी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मंडेर ने बताया कि तस्करों द्वारा ड्रग मनी से बनाई प्रॉपर्टी की जांच की जा रही है।