थाना डिविजन सात की पुलिस ने जेल में बंद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच शुरु की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बाहर से फेंककर पहुंचाया जाता था। इसकी जानकारी सहायक अधीक्षक गगन शर्मा और सतनाम सिंह को होती थी। दोनों पैसे लेकर उन तक सामान पहुंचाते थे।
अगर उन्हें बाहर से भी कोई सामान की जरुरत पड़ती थी तो आरोपी उन तक आराम से पहुंचा देते थे। इसके बाद पुलिस की जांच में दोनों सहायक अधीक्षकों संलिप्त होने का खुलासा हुआ। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अगर किसी और जेल मुलाजिम या फिर अधिकारी के शामिल होने का खुलासा होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
26 मोबाइल मिलने से हड़कंप
जांच के दौरान लुधियाना जेल में लावारिस हालत में बैरक के बाहर विभिन्न कंपनियों के 26 मोबाइल फोन मिले है। इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार फोन मिलने के बाद जेल के अधिकारी भी हैरान है। जेल के सहायक अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर थाना डिविजन सात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।