फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात, महिला के सिर पर ईंट से किए वार फिर गला दबाकर मार डाला

Wed, 09 Dec 2020 06:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के मजीठा रोड स्थित गंडा सिंह वाला गांव में एक शादीशुदा प्रेमी ने मंगलवार रात को एकतरफा प्यार में पड़ोसन की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला के सिर पर ईंट से कई वार किए फिर गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को ऋषि विहार स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिया और फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर थाना के इंस्पेक्टर परवीन कुमार और माई भागो पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुखदेव और पड़ोसन चरण कौर दोनों शादीशुदा थे। 


आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था लेकिन उसे इस बात का संदेह था कि चरण कौर का किसी अन्य के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। आरोपी ने इस बारे में कई बार उससे बात करने की कोशिश की। इस पर महिला ने विरोध जताया और आरोपी को चेतावनी दी कि वह इस मामले की शिकायत उसके परिवार से करेगी।
विज्ञापन


इसी बात पर आरोपी महिला से रंजिश रखने लगा। मंगलवार सुबह जब चरण कौर किसी काम से घर से निकली तो आरोपी ने उसे घेर लिया और बहाने से सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसके सिर पर ईंट से कई वार किए और गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें