फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ मेयर चुनावः आप के सभी पार्षद रोपड़ पहुंचे, भाजपा का एक पार्षद हुआ 'आउट ऑफ रीच'

Fri, 12 Jan 2024 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा के एक पार्षद से भी पार्टी के नेता पिछले दो दिन से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा को डर है कि वो पाला न बदल लें। पार्टी संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनका मोबाइल भी आउट ऑफ रीच आ रहा है।
विज्ञापन
Chandigarh News: - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। अपने पार्षदों को टूटने से बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी को चंडीगढ़ से बाहर रोपड़ के एक रिजॉर्ट में भेज दिया है। उधर, भाजपा का एक पार्षद 'आउट ऑफ रीच' हो गया है। पार्टी के नेता पार्षद को ढूंढ रहे हैं लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल नंबर भी नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-31 के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू के भाजपा में जाने के बाद से आप के नेता अपने बाकी पार्षदों को लेकर सतर्क हो गए हैं। आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने बुधवार को पार्षदों के साथ बैठक की। गुरुवार को भी सभी पार्षदों को सेक्टर-39 स्थित आप के दफ्तर में बुलाया गया और सभी को रोपड़ के एक रिजॉर्ट में भेज दिया गया। 

पिछले साल भी आप के पार्षदों को इसी रिजॉर्ट में भेजा गया था। आप के नेताओं को डर है कि अगर पार्षद चंडीगढ़ में रहेंगे तो वह किसी पार्टी के प्रभाव में आ सकते हैं। 13 जनवरी को नामांकन भरा जाना है। माना जा रहा है कि अब आप के सभी पार्षद नामांकन के दिन ही चंडीगढ़ पहुंचेंगे। तब तक शहर में खूब जोड़-तोड़ की राजनीति होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से पहले कई समीकरण बदल सकते हैं। भाजपा के एक पार्षद से भी पार्टी के नेता पिछले दो दिन से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा को डर है कि वो पाला न बदल लें। पार्टी संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनका मोबाइल भी आउट ऑफ रीच आ रहा है।

छलका प्रेम गर्ग का दर्द, बोले- पौधा हम लगाते हैं, फल कोई और खाता है...

बिल्लू के भाजपा में जाने से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। हालांकि, पार्टी के कई नेताओं को इसकी जानकारी थी लेकिन समय रहते उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, जिस की वजह से यह नुकसान झेलना पड़ा है। इधर, बिल्लू के जाने से आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग का दर्द छलका है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के ग्रुप में लिखा कि पौधा हम लगाते हैं, फल कोई और खाता है। जिनको कोई पूछता नहीं था, अब उनको फूलों के हार पहनाने के लिए शहर के श्रेष्ठजन कतार लगाए खड़े हैं। गर्ग ने लिखा कि ये आम आदमी पार्टी की ताकत है। जिन्हें कल तक चोर कहते थे, उसी के आगे हाथ जोड़ खड़े हैं और वो भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल कर साधु हो गए। ये भाजपा की ताकत है। हालांकि, गर्ग के इस मैसेज पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि अगर पार्टी का कोई मां-बाप होता तो आज यह दशा नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें