फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स कर्मी पर दुराचार का आरोप, पुलिस की जांच जारी

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला ने लगाया दुराचार का आरोप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जालंधर की एक महिला ने एयरफोर्स कर्मी पर दुराचार का केस दर्ज करवाने के बावजूद यूटी पुलिस पर गोलमोल कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक वर्तमान में लेह-लद्दाख में ड्यूटी कर रहा है। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने यूटी एसएसपी को लिखित रूप में दी।
विज्ञापन


जालंधर निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक अजय मूलरूप से हिमाचल का निवासी है। उनकी मुलाकात 9 महीने पहले ट्रेन में हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उसका आठ साल का भतीजा भी साथ में था और उसके मोबाइल पर गेम खेल रहा था। आरोपी एयरफोर्स कर्मी ने उसके भतीजे से मेलजोल करके मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आठ दिन बाद आरोपी युवक ने कई बार वाट्सअप पर मैसेज किया। इस दौरान उनकी बातचीत होने लगी। 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुछ महीने बाद शादी की बातचीत करने के लिए मिलने के बहाने उसे चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड पर बुला लिया। इसके बाद उसने बहाना बनाकर रात सेक्टर-43 स्थित होटल में उसे रुकवा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और बाद में शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने सेक्टर-36 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि आरोपी एयरफोर्स कर्मी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि पुलिस की जांच, मेडिकल रिपोर्ट में एक भी सबूत नहीं मिलने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें