जिले के गांव पूहली में पुराने झगड़े की रंजिश के चलते एक अकाली नेता के भाई व भतीजे ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (22) वर्ष के तौर पर हुई है।
वहीं नथाना पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र अजयपाल और पिता दलजीत सिंह के खिलाफ मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना नथाना के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पहले मनजीत सिंह और अजयपाल का आपस में झगड़ा हुआ था। इसके चलते आरोपी युवक अजयपाल रंजिश रखता था और इसी रंजिश के तहत शुक्रवार की देर शाम को दोनों आरोपी पिता-पुत्र मनजीत के घर पर पहुंचे।