फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद युवती की हत्या, शव कुत्ते नोच गए

Thu, 05 Feb 2015 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली मूल की एक युवती के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवती का शव खेतों में नग्न हालत में मिला। रोहतक जिले के गांव बहुअकबरपुर के खेतों में कुत्ते शव के ऊपरी हिस्से को खा गए थे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सदर पुलिस ने क्षत-विक्षिप्त शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। शिनाख्त चिन्योट कॉलोनी निवासी युवती के तौर पर हुई है।

सदर पुलिस का कहना है कि 27 वर्षीय युवती मानसिक विक्षिप्त थी और बोल नहीं पाती थी। कई दिनों से युवती संदिग्ध हालत में लापता थी। उसके परिजनों ने गांधी कैंप चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. सरोज दहिया का कहना है कि दुराचार के बाद युवती की हत्या की गई है। मामला रेप का है या गैंग रेप का, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप और हत्या के बाद शव यहां फेंका गया

शिनाख्त न हो, इसलिए शव को सुनसान इलाके में फेंका गया। शुरु आती जांच में सामने आया है कि दुराचार और हत्या कहीं दूसरी जगह की गई और शव को यहां फेंका गया है।

शिनाख्त न हो, इसलिए बरसाईं ईंटें
शव के पास ही पुलिस को 15-20 ईंटें पड़ी मिली हैं। इन ईंटों पर खून लगा है। पुलिस ये मानकर चल रही है कि युवती की शिनाख्त न हो पाए, इसलिए शव को काहनौर डिस्ट्रीब्यूटरी के पास काफी ऊंचाई से फेंकने के बाद ऊपर से ही ईंटें बरसाई गईं।

कुत्तों ने नोंच खाया शव
डॉ. दहिया ने बताया कि कुत्तों या अन्य जानवरों ने युवती का शव बुरी तरह नोंच खाया है। मृतका के पेट का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह खा रखा है। उसकी गर्दन, छाती, कंधे गायब हैं। हाथों की हड्डियां तक नहीं हैं।

गजेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना सदर, रोहतक ने बताया कि बुधवार देर शाम शव की शिनाख्त हुई है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या कहीं और की गई है और बचने के लिए शव यहां फेंक दिया। शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोंच रखा है। पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भिजवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें