फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई के नाम पर बच्चों को खिलाया जहर, खुद भी दे दी जान

Tue, 13 Oct 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहम मां बच्चों को दवाई बोल खिला दी सल्फास की गोलियां और खुद भी खाकर दे दी जान। दिलदहलाने वाली यह वारदात पंजाब के गुरुनगरी अमृतसर में घटी। गांव फतूपिला में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतका की पहचान बलविंदर कौर पत्नी गुरबख्श सिंह, उसके बेटे मनप्रीत सिंह (3) और बेटी सुमनप्रीत कौर (8) के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि बलविंदर कौर दिमागी रुप से परेशान रहती थी। इसी कारण वह हमेशा अपने पति गुरबख्श सिंह को आत्महत्या करने की धमकियां देती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

अपने दोनों बच्चों को दवाई कहकर सल्फास खिला दी

मंगलवार सुबह गुरबख्श सिंह मजदूरी करने चला गया। सुबह करीब नौ बजे दोनों बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान बलविंदर ने अपने दोनों बच्चों को दवाई कहकर सल्फास खिला दी

इसके बाद में खुद खा ली। घटना का पता चलने पर पंच मुख्तियार सिंह ने गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया, तीनों को बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने पर थाना कत्थूनंगल के एएसआई जंगबहादुर सिंह अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति गुरबख्श सिंह के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें