फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Wed, 01 Jul 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पहले गांव की ही लड़की से प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने युवती के परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने युवती के परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मामला मंगलवार अल सुबह हरियाणा के भिवानी के गांव किरावड़ का है। गांव किरावड़ निवासी करीब संदीप उर्फ सोनू(21) का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई।

युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि संदीप ने एक महीने पहले गांव की ही एक लड़की से शादी कर ली थी। दोनों घर से चले गए और उचाना रहने लगे थे। परिजन उन्हें वहां से ले आए थे। इस बात को लेकर गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन


इसके बाद युवक संदीप अपनी बुआ के घर हिसार में रहने लगा और लड़की अपने परिजनों के घर। शादी को एक तरह से अमान्य कर दिया गया। उसके बाद से ही युवक परेशान था। संदीप के भाई सतीश ने बताया कि वह अलखपुरा गांव के स्कूल में काम करता था।

संदीप के परिजनों ने युवती के परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के चार परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है।

उसके भाई सतीश के बयान पर किरावड़ निवासी कृष्ण, मदन, सन्नी और हसनगढ़ निवासी ईश्वर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें