फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बदमाश का स्केच तैयार

Wed, 01 Jul 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ रिंकू बंसल और उनके भाई से सोना (लगभग 1.62 करोड़) लूटकांड के मामले में पुलिस अब तक हवा में ही तीर चला रही है। वारदात करने वाला गैंग कौन सा था? वारदात के बाद वे कहां भागे? अब तक यह भी पता नहीं किया जा सका है। एक बदमाश का स्केच जरूर तैयार करा लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, विजय नगर कॉलोनी में 21 जून को पांच नकाबपोश बदमाशों ने ये वारदात की थी। बदमाश उनका एक्टिवा स्कूटर भी लूट ले गए। हालांकि इसे बाद में बरामद कर लिया गया। सराफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक बदमाश का स्केच तैयार कराया है। उसके बाल घुंघराले हैं। इस आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, जेल से रिहा हुए और छह महीने पहले लूट की वारदात में शामिल रहे तकरीबन 35 बदमाशों को भी पुलिस जांच के घेरे में ले चुकी है, लेकिन उनमें से किसी के वारदात में शामिल होने की पुष्टि नहीं हो सकी। एसएसपी राजेश डी मोदक ने मंगलवार को थाना हरीपर्वत में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। तमाम बिंदुओं पर पड़ताल के निर्देश दिए।


नए सिरे से जांच शुरू
पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में कुछ सामने नहीं आ सका है। इस कारण नए सिरे से जांच की जाएगी। आसपास के जिलों में सक्रिय गैंग के बारे में पड़ताल की जा रही है। गैंग के सदस्यों के फोटो इकट्ठा किए जा रहे हैं। इनकी पहचान सराफ से मिलकर कराई जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश
बदमाशों की गिरफ्तारी का दबाव पुलिस पर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को व्यापारियों ने डीआईजी लक्ष्मी से मुलाकात करके खुलासे की मांग की थी। बाजार बंद करके व्यापार ठप करने का एलान किया था। ऐसे में पुलिस घटना के खुलासे में किसी तरह की देरी करना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें