फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पेशे से है कुक, पहले भी कर चुका वारदात

Sat, 09 Oct 2021 04:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले सैर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। 21 साल का आरोपी विश्वान नयागांव में रहता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में बुधवार सुबह सैर पर निकली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय नयागांव निवासी विश्वान के रूप में हुई। वह रोजाना सुबह 6 बजे ड्यूटी के लिए निकलता था। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों के अंदरूनी सड़कों पर सैर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन


मामला बुधवार सुबह का है। सेक्टर-9 में रहने वाली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को घर से सैर करने निकली थी। इस दौरान माउंट व्यू चौक से सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) की तरफ जा रही थी। माउंट व्यू चौक से थोड़ा आगे पहुंचने पर एक बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन

 
विरोध करने पर युवक बाइक पर फरार हो गया। छेड़छाड़ की वारदात से ब्रिटिश महिला सहम गई और फौरन मामले की जानकारी सीएलटीए के कोच को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। 

एसपी सिटी केतन बंसल ने इस मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान ही आरोपी की पहचान हुई। पुलिस को पता चला कि आरोपी विश्वान (21) पंजाब के नयागांव में रहता है और मनीमाजरा में एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता है। पुलिस ने उसे हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी पहले से ही एक मामले में आरोपी है और सेक्टर-26 पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह सुबह काम पर जाने के दौरान सेक्टर-8, 9, 10, सुखना लेक व अन्य सेक्टरों के अंदरूनी सड़कों से गुजरता था और सैर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें