फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में गैंगरेप केस में 'बादल' गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ शनिवार देर रात चलती कार में गैंगरेप के मामले में जिला पुलिस ने एक आरोपी बादल को काबू किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति 800 कार धांधरा रोड स्थित गांव मानकवाल से बरामद कर ली है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी से बचने के लिए भगत सिंह नगर का रहने वाला आरोपी बादल छत से कूद गया। जिस वजह से उसकी टांग में फ्रेक्चर आ गया और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी का कस्टडी में ही अस्पताल में इलाज करा रही है। इस मामले में फरार चल रहे सन्नी और मनु उर्फ मोहन की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई है।

गैंगरेप के मामले में सोमवार को चंडीगढ़ से आई फोरेंसिक माहिरों की टीम ने मौके का दौरा किया और सारे सबूत इकट्ठा किए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान और डीसीपी नवीन सिंगला भी मौजूद थे। फोरेंसिक टीम ने पीड़ित युवती से भी बातचीत की।
विज्ञापन


फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो अलग अलग टीमें बनाई गई है, जो उनकी तलाश में शहर से बाहर रवाना हो गई हैं। डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंथन किया गया और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर विचार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि जिस गाड़ी में गैंगरेप हुआ है, उसे लेकर दो युवक मानकवाल गेट के पास खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने मानकवाल से गाड़ी तो बरामद कर ली, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को काबू कर लिया।

छह महीने पहले ही इलाके में रहने के लिए आया था परिवार
इलाके के लोगों ने कहा कि जिस घर में आरोपी रह रहे थे यह घर करीब डेढ़ साल पहले ही बना है। यहां पर रहने वाला परिवार करीब छह महीने पहले ही आया था। उनके घर में काफी लोग आते जाते थे। जिस मारुति कार को पुलिस ने बरामद किया है वह भी घर के सामने खाली प्लॉट में ही खड़ी होती थी।

इलाके के लोगों का कहना था कि उक्त परिवार वालों का पूरे मोहल्ले में किसी के साथ कोई लेना देना नहीं था। उनके घर में कई युवक आते जाते थे। किसी को उनके युवकों के बारे में नहीं पता था। बताया जाता है कि पुलिस ने जिस आरोपी को खेतों से बरामद किया है यह घर उसकी बहन का है और मारुति कार उसकी है।

इलाके के युवकों की बदौलत पुलिस ने किया काबू
इस मामले में आरोपी पुलिस के हाथ इलाके के युवकों की वजह से लगे। प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने कहा कि पुलिस के आने से पहले ही युवक घर में घुसा था। जब पुलिस इलाके के घरों की सर्च कर रही थी तो युवकों का घर ताला लगा देख मुलाजिम वहां से चले गए।

कुछ समय बाद उसी घर की छत से कूद कर एक आरोपी पड़ोसी के घर गया और मुंह पर रुमाल बांध कर बाहर निकल कर फरार हो गया। वहां से फरार होते देख युवकों ने इलाके में सर्च कर रहे पुलिस मुलाजिमों को दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें