फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की अचानक ब्रेक लगने से पंचकूला के सीए की गई जान

Thu, 07 Jul 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
विज्ञापन
सड़क हादसे में पंचकूला के सीए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर टिप्पर चालक की अचानक ब्रेक के बाद उसके पीछे आ रही कार हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार युवक ने मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्पण कौशल पुत्र राजीव शर्मा निवासी मकान नंबर-743, सेक्टर-2 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने कार में फंसे मृतक के शव को बाहर निकालकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुये फरार ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक के पिता राजीव शर्मा ने पुलिस को बताया कि दर्पण कौशल ने सीए की पढ़ाई अभी पूरी की थी। जांच अधिकारी एएसआई नैब सिंह ने बताया कि मृतक दर्पण कौशल के रिश्तेदार सिंघपुरा चौक के पास स्थित बने बस स्टॉप पर उसका इंतजार कर रहे थे। रिश्तेदारों के पास सामान अधिक होने के कारण पिता राजीव शर्मा व बेटा दर्पण कौशल दोनों अलग-अलग कार लेकर घर से निकलें।

जांच अधिकारी ने बताया कि दर्पण की कार अपने पिता राजीव की कार से बहुत आगे थी। इसी दौरान, करीब 6.56 पर दर्पण की कार अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबा के पास पहुंची तो उसके आगे चल रहे एक टिप्पर के चालक ने ब्रेक लगा दी। टिप्पर की अचानक ब्रेक को लगा देख दर्पण अपने होश खो बैठा और स्पीड क्रंट्रोल न कर पाने के चलते कार टिप्पर के पिछली तरफ बुरी तरह घुस गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आल्टो कार रफ्तार में होने के कारण दर्पण को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिल पाया और कार सीधा टिप्पर के नीचे अंदर तक घुस गई। जिसमें दर्पण कौशल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कार में फंसी लाश को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन करना शुरू कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आल्टो कार पूरी तरह से पिचक गई, उसमें सवार दर्पण की लाश अंदर बुरी तरह से फंस गई। जिसको निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

मौके पर एक तेज कटर मंगवाकर कार के दरवाजे को काटा गया और किसी तरह लाश को बाहर निकालकर उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पिता राजीव शर्मा के बयानों के आधार पर फरार टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें