फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी सीआरपीएफ की बस ट्रक से टकराई

Wed, 27 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पिंजौर में स्कूल बस हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिंजौर के पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 स्थित गांव रामपुर सियुडी के पास मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी सीआरपीएफ की बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दस बच्चों को चोटें आईं हैं। इनमें से 5 बच्चों को ज्यादा चोट लगने के कारण शहर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के चलते हाईवे पर जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया।

सीआरपीएफ बस के चालक ने बताया कि उसके आगे एक ट्रक जा रहा था और उस ट्रक को अमरावती विद्यालय की बस ओवरटेक कर रही थी। उसको बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। अचानक ट्रक के ब्रेक लगने से बस ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन


कालका एसडीएम ने अपनी गाड़ी से हेल्थ सेंटर भेजा
कालका एसडीएम आशुतोष राजन हादसे के दौरान ही कालका जा रहे थे। जब उन्होंने देखा कि बच्चे घायल हैं तो उन्होंने टीचरों के साथ अपनी गाड़ी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर पिंजौर भेजा। वह खुद लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल पूछा। बच्चों को सुरक्षित देखकर वह कुछ समय बाद अस्पताल से चले गए।

मैं सही हूं, मुझे चोट नहीं लगी है चिंता न करो
घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचने लगे। जब एक बच्चे के परिजन उसके पास पहुंचे तो उनको रोते देख बच्चा बोला मैं सही हूं, मुझे चोट नहीं लगी।

पांच घायल बच्चे पहुंचाए अस्पताल  
अमरावती विद्यालय कक्षा चौथी का छात्र करन, डीएवी स्कूल कक्षा 6 का छात्र आयूष कुमार, अमरावती विद्यालय कक्षा तीसरी की छात्रा जसनूर कौर, अमरावती विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा कशिश, अमरावती विद्यालय का दूसरी कक्षा का छात्र आशीष को अधिक चोटें लगी हैं। इन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर पिंजौर ले जाया गया था। मामूली रूप से घायल अन्य छात्रों को घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद सीआरपीएफ की बस में घर भेज दिया।
  
घटना के कारणों की जांच चल रही है। हालांकि मौके से मिली जानकारी के अनुसार अमरावती विद्यालय की बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। उसको बचाने के लिए ट्रक चालक सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया और पीछे से आ रही सीआरपीएफ की स्कूली बस ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें