जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुजानपुर के पास ड्राइवर को नींद की झपकी आने से टूरिस्ट बस पलट गई।
हादसे में बस में सवार 35 सवारियां जख्मी हो गई। बस चंडीगढ़ से जम्मू जा रही थी। उसमें एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र शामिल थे जोकि पीएमटी की चंडीगढ़ में परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को जम्मू-कश्मीर के कठुआ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक एएसएल कोचिंग सेंटर जम्मू के छात्र पीएमटी का पेपर देने तीन मई को चंडीगढ गए थे। पेपर देने के बाद छात्र यमुना बस सर्विस की बस से चंडीगढ से रविवार को पीएमटी का पेपर देकर अपने घरों को लौट रहे थे।
सोमवार सुबह 3 बजे सुजानपुर के पास उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में यात्रा कर रहे आशु ढींगरा ने बताया कि सभी छात्र बस में रविवार रात दस बजे चंडीगढ से सवार हुए थे।