फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में 140 की रफ्तार से पीछे से टकराई कार, 4 छात्र गंभीर

Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
तेज रफ्तार आई-20 कार एक खड़े को पीछे से टक्कर मार दी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सेक्टर-70 से मटौर जा रही सड़क पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार आई-20 कार एक खड़े को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार सवार चार लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए। वहां से  गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस कट्रोल रूम पर सूचित किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर पार्टी और थाना मटौर पुलिस पहुची। पुलिस ने घायलों को उठाया और फेज-6 के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने 2 को छुटटी कर दी और अन्य 2 घायलों की हालात को गंभीर देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन दोनों घायलों की हालत में वहां भी सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन दोनों को फोटिस व आईवी अस्पताल मे दाखिल करवाया गया । जहां उनकी हालत अब भी गभींर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

ऐसे हुई घटना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात एक बजे की है। कार में पवन ठाकुर, पवनप्रीत, हरप्रीत व रिश्व गुलाटी सवार थे। यह सारे लांडरां स्थित प्राइवेट कालेज में पढ़ाई कर रहे है। चारों अपनी कार में सवार होकर मोहाली पहुचे। इन्होने जैसे ही फेज-7 की चावला लाइट प्वाइट पार की तो आगे सडक पर एक ट्रक खड़ा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार 140 की स्पीड से ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार का स्पीडो मीटर भी 140 पर टिका हुआ है। जिससे वह कट्रोल नहीं हुई और सीधे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


नशे में थे आरोपी
थाना मटौर पुलिस ने बताया कि चारों लडक़े रात के समय मस्ती करते हुए घूम रहे थे। उन्होने शराब पी रखी थी। जिसकी पुष्टि हो चुकी है। शराब के नशे में यह कार में ठीक से नहीं चला पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें