फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बस की टक्कर से बाइक सवार 2 बहनों की मौत

Tue, 14 Jun 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
2 बहनों को बस से कुचल दिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साइड नहीं मिला तो बस चालक ने बाइक पर बस चढ़ा दी। हादसे में 2 सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात पंजाब के जगरांव (लुधियाना)। का है। जगरांव में सोमवार को रास्ता न देने पर जुझार बस चालक ने बाइक पर बस चढ़ा दी।
विज्ञापन


इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भाई जख्मी हो गया। खून से लथपथ शव देख कर लोग भड़क गए और पुलिस की मौजूदगी में ही बस में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

भड़के लोगों और परिजनों ने लड़कियों के शव लुधियाना फिरोजपुर मार्ग पर रख कर सड़क पर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक चक्का जाम रहा। मृतक बहनें पंजाब पुलिस में कार्यरत हवलदार की भांजियां थीं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भड़की भीड़ ने ईंट और पत्थर से बस तोड़ दी, आग लगाने की कोशिश

लुध‌ियाना में 2 बहनों को बस ने कुचला - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह करीब दस बजे फिरोजपुर के कॉलेज के संगीत का टीचर करण सिंह कल्याण निवासी जवद्दी बाइक पर अपनी बहनों 12 वर्षीय सुनेहा और छह वर्षीय सृष्टि को लेकर गांव जा रहा था। जगरांव के पुल पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार जुझार बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की चपेट में दोनों बहनें आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करण को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद भड़की भीड़ ने देखते ही देखते ईंट और पत्थर से बस तोड़ दी और उसे आग लगाने की भी कोशिश की।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उनको रोका। स्थिति को बेकाबू होते देख लुधियाना देहाती जिले की पुलिस बुला ली गई। भड़के लोगों ने शवों को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस ने ड्राइवर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। सख्त कार्रवाई के भरोसे के बाद ही लोगों ने जाम खोला और आवाजाही बहाल हो सकी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें