फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और कार भिड़ंत में चाचा भतीजी सहित तीन की मौत

Sun, 27 Mar 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
कालका में हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
करनाल के घरौंडा में बीती रात गांव हलदाना के पास हाईवे पर एक ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में चाचा भतीजी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जब इसकी सूचना गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। शनिवार को गमगीन माहौल में चाचा भतीजी का संस्कार किया गया। हादसे में मृतक तीसरे व्यक्ति का शव उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच का रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव हरिसिंह पूरा के रहने वाले दो सगे भाई कुलदीप सिंह व सतीश कुमार की शादी सोनीपत जिले के बरौता गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले ही आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली कुलदीप की बेटी रीना परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने नाना के घर गांव बरौता गई हुई थी। शुक्रवार की रात रीना अपने चाचा सतीश के साथ वापस घर लौट रही थी।

उनके साथ बिहार निवासी कन्हैया भी था, जो उनके घर पर मिस्त्री का काम कर रहा था। जब वे एक कार में सवार होकर बरौता से चले तो हलदाना गांव के पास उनकी कार एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे कार में सवार सतीश व कन्हैया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि रीना बुरी तरह से घायल हो गई। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान रीना ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को जब चाचा भतीजी का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक फैल गया। दोपहर को करीब एक बजे गमगीन माहौल में चाचा भतीजी का संस्कार किया गया। जबकि बिहार के रहने वाले कन्हैया का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें