इस दौरान जसप्रीत कौर के कनाडा जाने पर होने वाला 20 लाख का खर्च लड़के के परिवार की ओर से किया जाएगा। शर्त के मुताबिक आईलेट्स की परीक्षा पास करने पर गुरप्रीत सिंह के परिवार ने जसप्रीत कौर को 20 लाख खर्च कर कनाडा भेज दिया। वहां जाकर जसप्रीत कौर उनके बेटे के साथ फोन पर बातचीत तो करती रही।
बीती 19 मई की सुबह जब गुरप्रीत सिंह फोन पर जसप्रीत कौर के साथ बात कर रहा था तो दोनों की किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हो गई, जिस पर परेशान होकर सुबह करीब साढे चार बजे गुरप्रीत सिंह ने अपने घर में रखी कीटनाशक निगल लिया। हालत बिगड़ने पर गुरप्रीत सिंह को मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर 20 मई के दिन गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी जसप्रीत कौर समेत उसके पिता गुरमीत सिंह और माता बलजीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।
वहीं पता चला है कि गुरप्रीत सिंह दसवीं कक्षा पास था और अब वह अपने पिता के साथ खेती करता था। वहीं पुलिस के पास परिवार ने आरोप लगाए हैं कि जसप्रीत कौर उनके बेटे गुरप्रीत सिंह से पांच लाख रुपये और मांग रही थी और पैसे न देने पर 19 मई की सुबह जसप्रीत ने फोन पर गुरप्रीत को कह दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगी और न ही उसे अपने पास कनाडा बुलाएगी। उसने विदेश जाने के लिए उसके साथ फर्जी मंगनी की थी।