कानपुर के सिविल लाइंस में नौकरी के नाम पर एक स्कूल के कर्मचारी ने दो युवती से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर युवतियां सोमवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इस बीच एक दरोगा ने बातचीत के दौरान युवतियों से अभद्रता कर दी। इस पर युवतियों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने मामला शांत कराया।
कोहना निवासी साहिस्ता परवीन एमए की पढ़ाई कर रही हैं। ग्वालटोली निवासी उनकी दोस्त कौशिकी मिश्रा बीएससी पास हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले सिविल लाइंस निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। वह उन्नाव केसरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।