फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर से युवक को बुलाकर ले गया दोस्त, फिर जिंदा जलाकर मार डाला, जानें वजह

Sun, 07 Oct 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक फिरोज खान
विज्ञापन

एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के लिए आरोपी ने जो तरीका अपना वो बेहद खौफनाक था। आरोपी ने युवक को घर में बुलाने के बाद जिंदा जला दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है। पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी के नजदीकी गांव गुलाडी में शनिवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर एक नौजवान को जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगरूर अस्पताल भेजा है। पुलिस मृतक के पिता की शिकायत पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना खनौरी के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक नौजवान फिरोज खान के पिता जलालउद्दीन ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार लड़के और एक लड़की है। फिरोज खान अविवाहित था और गांव में ही गेट ग्रिल बनाने का काम करता था। फिरोज का गांव के ही सत्यवान के घर आना जाना था और इनका आपस में पैसे का लेन देन चलता था। 

विज्ञापन

पांच के खिलाफ मामला दर्ज

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
शनिवार रात करीब 9-10 बजे जब फिरोज खाना खाने के बाद उनके पास बैठा था। इस दौरान सत्यवान उसके बेटे फिरोज को बुलाकर अपने घर किसी काम के लिए ले गया। पूरी रात उनका लड़का घर नहीं लौटा। उन्होंने सुबह उसकी तलाश शुरू की। करीब सात बजे उन्हें पता चला कि सत्यवान के घर किसी अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश पड़ी है। जब उन्होंने और उनके पुत्र सलीम खान ने जाकर देखा तो सत्यवान के घर लोग एकत्र थे और कमरे में लोहे की चारपाई पर जली हुई फिरोज खान की लाश पड़ी थी। उसके पास जला हुआ मोबाइल भी पड़ा था।

पिता ने बताया बेटे फिरोज खान का सत्यवान से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर सत्यवान ने अपने भाई नरसी राम, बंसी लाल, जानी राम, रोशन लाल के साथ मिलकर फिरोज खान का कत्ल करके उसकी लाश को जला दिया।  थाना प्रभारी ने बताया मृतक के पिता के बयान के आधार पर उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 120बी तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें