फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासमेट को देख कर नीयत डोली, दोस्त के फार्म हाउस ले जाकर किया दुराचार

Wed, 14 Sep 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा को देखकर एक लड़के की नीयत डोल गई। नर्सिंग स्टूडेंट को फार्म हाउस में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। घर पहुंचकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत थाना सलेम टाबरी पुलिस को सूचित किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर गांव दाद के रहने वाले रविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। 
 
विज्ञापन

पीड़ित युवती को दी जान से मारने की धमकियां, मामला दर्ज

पीड़ित युवती की पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती है। करीब चार माह पहले उनकी दोस्त आरोपी रविंदर सिंह के साथ हुई। करीब दो सप्ताह पहले आरोपी रविंदर ने उससे मुलाकात करने के लिए उसे रोज गार्डन में बुलाया। वहां से आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ फिरोजपुर रोड स्थित फार्म हाउस में ले गया। 

वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दीं कि वह इस बारे में किसी को न बताएं। पीड़ित ने काफी दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। हिम्मत जुटाकर उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें