फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देगी इस महिला की कहानी, सिर्फ इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस पति लगाता था करंट

Tue, 06 Aug 2019 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देश की सीमा की रक्षा में जुटे एक सैनिक की बहन का सांवला रंग उसके लिए अभिशाप बन गया है। पति सांवले रंग का ताना मारते हुए उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर करंट लगाता था। थाना घरिंडा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अटारी कस्बे के गांव नंगली में ब्याही हरिंदर कौर ने अपने पति व ससुरालियों पर हत्या करने के प्रयासों के आरोप लगाएं है। 

विज्ञापन


हरिंदर के मुताबिक, उसकी शादी दो वर्ष पहले नंगली के शमशेर सिंह के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले उनके घर एक लड़के ने जन्म लिया। इसके बाद उनसे पति ने उसके सांवले रंग को लेकर पहले ताने मारने शुरू कर दिए। 

कुछ दिनों के बाद उसको सांवले रंग के कारण छोड़ने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसके पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज में गाड़ी की मांग करनी शुरू कर दी। जब उसने गाड़ी देने में असमर्थता जताई की तो उसकी मारपीट शुरू कर दी। पति ने उसे मारने के लिए करंट लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों को हरिंदर कौर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी गई थी। वह ससुरालियों की मार झेलती रही कि मायके में उसका भाई अकेला कमाने वाला है। वह सात बहनें हैं। अभी दो बहनें कुंवारी हैं। भाई सेना में था। कई महीनों के बाद घर लौटता। 

विज्ञापन

अब उसके पति ने सभी हदें पार कर दीं। वह खुद तो पिटाई करता है, साथ में अपने जीजा से भी जलील करवाता है। पति अक्सर मुझे कहता है की तुम काली हो। उसे छोड़कर वह दूसरी शादी करना चाहता है।

उसके भाई ने दहेज में सभी कुछ दिया। अब गाड़ी की मांग कर पिटाई शुरू कर दी थी। मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस कर मुझे करंट लगाया जाता है। पुलिस थाना घरिंडा के एसएचओ जीपी सिंह ने बताया उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें