फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा में कार और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, गुरदासपुर में बस पलटी, तीन लोग घायल

Mon, 14 Nov 2022 07:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गुरदासपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धारीवाल के गांव लेहल के पास नेशनल हाईवे पर स्कूली बस को बचाते समय सवारियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई। बस पलटने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि बस में 40 के करीब सवारियां थी।
विज्ञापन
गुरदासपुर में पलटी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में सोमवार को गोनियाना रोड पर स्थित गांव गिलपत्ती के पास एक ऑटो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग केंद्रीय जेल बठिंडा में मुलाकात करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की टीम के सदस्य संदीप गिल, हर्षित चावला एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ऑटो चालक मेघराज व सवारी छिंदर कौर पत्नी बूटा सिंह निवासी डबवाली को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जबकि दूसरी महिला अमरजीत कौर पत्नी आत्मा राम निवासी डबवाली जिला सिरसा हरियाणा की मौत हो गई। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस महिला के परिजनों के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरी तरफ बठिंडा-मलोट रोड ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल स्लिप हो गई। इससे मोटरसाइकिल पर सवार कुलवीर सिंह पुत्र जगविंदर सिंह व कुलविंदर सिंह पुत्र बोर सिंह निवासी गांव बलाड़ महिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सहारा टीम के सदस्य विक्की कुमार व संदीप गिल ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


गुरदासपुर: स्कूल बस को बचाते निजी बस पलटी
उधर, गुरदासपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धारीवाल के गांव लेहल के पास नेशनल हाईवे पर स्कूली बस को बचाते समय सवारियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई। बस पलटने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि बस में 40 के करीब सवारियां थी। घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर से अमृतसर को एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। जब वह नेशनल बाईपास गांव लेहल के पास पहुंची तो सड़क को क्रास कर रही एक प्राइवेट स्कूल की बस को बचाते समय बस तेज रफ्तार से होने के कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा। इससे बस सड़क किनारे जा पलट गई।

 जैसे ही बस पलटी तो बस में सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिनकी आवाज को सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बस में से यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास करना शुरू कर दिया। बस में दो से तीन लोगों को घायल होने की पुष्टि हुई है जबकि शेष सवारियां सही सलामत होने के कारण उन्हें अन्य बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें