फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले बेटे की नशे से हुई मौत, महिला ने नहीं लिया सबक और करने लगी तस्करी

Tue, 06 Aug 2019 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से दो साल पहले बेटे की मौत होने के बावजूद महिला ने सबक नहीं लिया और नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि महिला ने इस बारे में अपने पति को कुछ भी नहीं बताया। वह हर बार बहाने बनाकर घर से चली जाती और नशे की खेप लेकर सप्लाई करने के बाद घर लौट आती थी। 

विज्ञापन


सीआईए वन की पुलिस ने आरोपी महिला को गांव मानकवाल गेट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना सदर में गुरपाल नगर निवासी परमजीत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव मानकवाल की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी महिला हेरोइन तस्करी का धंधा करती है और हेरोइन सप्लाई देने के लिए निकल रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला का पति सिलाई मशीनें ठीक करने का काम करता है। आरोपी महिला का बेटा दो साल पहले नशे की ओवरडोज से मौत के आगोश में चला गया। उसके बावजूद भी आरोपी महिला ने सबक नहीं लिया और वह बेटे की मौत के कुछ समय बाद ही नशा तस्करी के धंधे से जुड़ गई थी। आरोपी महिला ने नशा तस्करी धंधे के बारे में अपने पति तक को नहीं बताया था। 

आरोपी महिला हर बार घर से बहाना बनाकर चली जाती थी और नशा तस्करी को अंजाम देकर घर वापस आ जाती थी। आरोपी महिला बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लेकर महानगर में सप्लाई करती थी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से नशा लेकर किसे सप्लाई करती थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें