बेकाबू ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान कर लौट रहे पिता-बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां गंगा स्नान कर लौट रहे पिता व बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि पत्नी व बेटा घायल हो गए।
यह घटना किदवई नगर के साकेत नगर की है। हादसे में खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी प्लंबरिंग ठेकेदार ननके साहू (38) व बेटी शिवानी (17) की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर गिरी चंद्रावती और कृष्णा जख्मी हो गए।
दर्दनाक हादसा देखकर लोग दौड़ पड़े और भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।