फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : माथा टेकने की बात कह घर से निकला व्यापारी, होटल की पांचवीं मंजिल पर मिला शव

Thu, 18 Feb 2021 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से धार्मिक स्थान पर माथा टेकने निकले महानगर के व्यापारी का शव एक होटल में मिला। भदौड़ हाउस स्थित एक होटल की पांचवीं मंजिल पर व्यापारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कमरा बुक कराया था। बुधवार को उसका दोस्त चला गया। गुरुवार तक व्यापारी होटल के कमरे से बाहर नहीं निकला तो कमरा खोला गया। कमरे में उसका शव पड़ा था।

विज्ञापन


सूचना पर एडीसीपी वन डॉ. प्रज्ञा जैन, एसीपी नार्थ गुरबिंदर सिंह और थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान किचलू नगर निवासी राहुल जैन (52) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को वहां से सिरिंज और नशीली दवाएं मिलीं हैं। शव पूरी तरह नीला पड़ चुका था। 

उसके दोस्त की पहचान संदीप के रूप में हुई है। थाना कोतवाली के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि राहुल जैन होजरी का व्यापार करता था। दो दिन पहले उसने अपने परिवार वालों से कहा कि वह माथा टेकने जा रहा है। वह वहां न जाकर अपने दोस्त संदीप के साथ भदौड़ हाउस के नजदीक एक होटल की पांचवीं मंजिल में कमरा लेकर रुक गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहां दोनों एक दिन तक रुके रहे। होटल का कमरा संदीप के नाम पर बुक था। बुधवार दोपहर को संदीप होटल से चला गया और जाते हुए होटल वालों को बोल गया कि उसका दोस्त ऊपर आराम कर रहा है।

गुरुवार सुबह तक होटल वालों ने राहुल को न तो बुलाया और न ही राहुल ने उन्हें बुलाया। होटल वालों ने गुरुवार सुबह संदीप को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह कमरे में चले गए। अंदर राहुल मृत पड़ा था। उसका शव नीला पड़ चुका था। 

सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास ही सिरिंज और कुछ नशीली गोलियां व खाने-पीने का सामान पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि अधिक नशा करने की वजह से राहुल की मौत हुई है। संदीप का पता लगाया जा रहा है। संदीप के काबू होने के बाद ही पता चल सकेगा कि राहुल की मौत कब और कैसे हुई है। शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में राहुल जैन के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें