फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पुलिस और अकाली नेता पर जहर देने का आरोप

Sun, 16 Dec 2018 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन
विज्ञापन

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप कि शहर के दो अकाली नेताओं संग मिलकर पुलिस ने जहर देकर मारा। सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दोनों अकाली नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सत्थरगड़ा निवासी काला सिंह व हरमेश सिंह ने बताया कि उसके 44 वर्षीय भाई दर्शन सिंह को डीएसपी ऑफिस से दो पुलिस कर्मचारी लेने उसके घर पहुंचे। दर्शन सिंह का शहर के एक बड़े कारोबारी व अकाली नेता के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। दर्शन सिंह ने मना करने पर पुलिस उसे जबरन सुल्तानपुर लोधी थाने ले आई। करीब 45 मिनट के बाद जब उन्हें पता लगा कि भाई को पुलिस ले गई है तो वह भी पीछे से पुलिस थाने पहुंच गए। 

पुलिस ने कहा कि उनका भाई यहां से चला गया। जब वह उसे ढूंढने लगे तो उन्होंने देखा कि दो पुलिस कर्मचारी उसके भाई को निजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इस पर उन्हें गड़बड़ी का शक हुआ। निजी अस्पताल ने पुलिस को उसे सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। काला सिंह व हरमेश सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों बडे़ कारोबारी व अकाली नेता दिनेश धीर और राकेश धीर से मिलकर पुलिस ने कथित तौर पर उसके भाई को जहर दे दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
 जब पुलिस उसके भाई को सिविल अस्पताल लेकर आई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दर्शन सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें उसने शेलर में जहर देने का आरोप लगाया है और यह शेलर बड़े कारोबारियों का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वह उन कारोबारियों के नाम बता रहा है, जिन्होंने पुलिस से मिलकर उसे जहर दिया। 

इससे गुस्साए परिजनों ने अकाली नेताओं पर कार्रवाई को लेकर सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सरबजीत सिंह ने पुलिस पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया पुलिस तो खुद उसे अस्पताल लेकर गई। उसे किसी ने जहर नहीं दिया, बल्कि उसने खुद जहर निगला है। 

एसएचओ ने माना कि उसे डीएसपी ऑफिस से भेजी पुलिस की ओर से बुलाया गया था। वहां पर दर्शन सिंह के अलावा दिनेश धीर व उसके साथी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पूर्व नगर काउंसिल प्रधान व कारोबारी दिनेश धीर और उनके बड़े भाई राकेश धीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें