फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुममेट को दूसरे कमरे में भेज फंदे पर झूली नर्सिंग की छात्रा, कुछ माह पहले हुई थी भाई की मौत

Thu, 07 Jan 2021 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
मृतका सुरभि कौशिक। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर में बुधवार देर रात नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली थी और दो दिन पहले ही हॉस्टल लौटी थी। मृतका के भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित रयात बाहरा एजुसिटी में बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा सुरभि दो दिन पहले ही घर से आई थी। वह हॉस्टल में एक अन्य छात्रा के साथ रहती थी। बुधवार रात खाने के बाद उसने अपनी रुममेट से कहा कि उसे फोन पर जरूरी बात करनी है, तो वह दूसरे कमरे में चली जाए।

इसके बाद उसकी रुममेट दूसरे कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद सुरभि ने अपनी रुममेट को कहा कि उसे रात को देर तक पढ़ना है तो वह दूसरे कमरे में ही सो जाए। रुममेट के अनुसार, वह रात को दूसरे कमरे में सोई। 
विज्ञापन


सुबह जब वह अपने कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने गार्ड को बुलाया, लेकिन सुरभि ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद हॉस्टल वार्डन इंदू को बुलाया गया। हॉस्टल वार्डन के आदेश पर दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान के शीशे को तोड़कर दरवाजा खोला गया तो देखा सुरभि फंदे पर लटकी हुई थी।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पुलिस और सुरभि के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें