फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः चाकू की नोक पर नाबालिग छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म करने का प्रयास

Sat, 01 Dec 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा में अपराधी बेखौफ हैं। रेवाड़ी के बावल थाने के अंतर्गत स्कूल जा रही छात्रा का गुरुवार को बाइक सवार युवक ने चाकू दिखाकर अपहरण कर लिया। खेतों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी युवक अपने दोस्तों को फोन करने लगा तभी छात्रा चकमा देकर भागने में कामयाब हो गई। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना की कार्रवाई के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा गुरुवार को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान मोनू नाम का युवक बाइक से वहां पहुंच गया। मोनू ने छात्रा को चाकू दिखाते हुए बाइक पर बैठने का इशारा कर धमकी भी दी। चाकू से घबराई छात्रा बाइक पर बैठ गई जिसके बाद आरोपी उसे खेतों में स्थित एक कोठरी पर ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। 

छात्रा के विरोध से युवक कामयाब नहीं हुआ तो उसने फोन करके अपने दोस्तों को भी बुला लिया। आरोपी के फोन करने के बाद छात्रा वहां से मौका पाकर फरार हो गई और शोर मचाना शुरू किया। छात्रा का शोर सुनकर पास ही सिंचाई कर रहा एक किसान भी मौके पर पहुंच गया जिसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा को उसके घर तक पहुंचाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुका था। बावल थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
   
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। पीड़िता स्कूल जा रही थी तभी आरोपी ने रास्ते में चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। नरेंद्र कुमार, एसएचओ थाना बावल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें