फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, डीएनए रिपोर्ट पर कार्रवाई

Fri, 31 Jan 2020 01:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना पुराना शाला की पुलिस ने एक मौसेरे भाई के खिलाफ 17 साल की नाबालिग बहन के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने नाबालिग को मां बना डाला और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने जांच के बाद डीएनए रिपोर्ट तथा नाबालिग के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


आईजीपी को दी गई शिकायत के आधार पर डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वुमन) की ओर से जांच की गई। जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि नाबालिग की उम्र 17 साल थी और वह दसवीं की छात्रा थी। इस दौरान पीड़िता का रिश्ता एक युवक के साथ हुआ था। जिसके चलते दिसंबर 2018 में शादी रखी गई। लेकिन नाबालिग उम्र में शादी करने संबंधी स्कूल स्टाफ को पता चलने पर दखलंदाजी की गई और शादी को रोक दिया गया। 

इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई और जुलाई 2019 को उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। पीड़िता ने बताया उसके मौसी के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट की जांच के उपरांत और पीड़िता के बयान के बाद उसके मौसे भाई पर केस दर्ज किया। इस संबंधी डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वुमन) पलविंदरजीत कौर ने जांच करने के उपरांत पीड़िता के मौसेरे भाई के खिलाफ दुराचार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें