हरियाणा के फतेहाबाद में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली एक रिश्तेदार के पैर में जा लगी। घटना के बाद शादी का जश्न फीका पड़ गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। घटना फतेहाबाद के चौबारा गांव की है। मामले में पुलिस का कहना है कि हम घटना की जानकारी कर रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी।