व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटा।
- फोटो : ANI
युवती को भगा ले जाने के आरोपी युवक को गांव बौकड़ गुजरां वासियों ने काबू कर पेड़ से बांधकर मुंह काला कर दिया। यही नहीं पूरे गांव के सामने उसे पीटा। इस वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला गरमा गया। थाना कूमकलां पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
गांव बौकड़ गुजरां निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोस में रहने वाले युवती को लेकर आठ जुलाई को फरार हो गया था। थाना कूमकलां पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। 16 जुलाई को ग्रामीण आरोपी युवक को काबू कर गांव ले आए। यहां गांव में एक पेड़ उसे बांध दिया। गांव के कुछ लोगों ने उसका मुंह काला किया और उसे जूतों का हार पहनाया। यही नहीं उसकी पिटाई भी गई।
वारदात की कुछ लोगों ने वीडियो बनाई। इस बात की भनक जब थाना कूमकलां पुलिस को लगी तो 17 जुलाई को गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि पहले आरोपी ने उन्हें बताया नहीं कि उसे पीटा गया है। डर के मारे वह इतना कहता रहा कि मोटरसाइकिल से गिरा है। पुलिस जांच कर रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।