परिजनों ने गांव के निवासी चिन्नू, बजरंग व उनके तीन साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। मृतक जसवीर एक बेटे का पिता और तीन भाईयों में मंझला था। खेती करके परिवार चला रहा था।
हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
डीएसपी भगत राम भी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने हमलावरों को पकडने के लिए सदर थाने व सीआईए की टीमों को निर्देश दिए। टीमें हमलावरों की तलाश में तुरंत निकल पड़ीं। गांव व उक्त युवकों के संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश देनी शुरू की लेकिन देर रात तक हमलावर काबू नहीं किए जा सके थे। इस घटना के बाद से गांव में रोष बना हुआ है।
कहासुनी बताई जा रही मौत का कारण
जसवीर की हत्या किन कारणों के चलते की गई ये न तो पुलिस बता रही है और न ही गांव के लोग कुछ बोल रहे हैं। हां, परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में ये जरूर कहा है कि कुछ दिन पहले चिन्नू व बजरंग की जसवीर से कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के चलते उन्होंने साथियों संग मिलकर जसवीर की हत्या कर दी। वहीं, गांव के लोग कहते हैं कि जसवीर की छवि साफ सुथरी थी।
जल्द होगी हमलावरों की गिरफ्तारी
हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो हमलावरों की पहचान हो गई है। हमलावरों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। -भगतराम डीएसपी, बहादुरगढ़