फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदल गईं दिवाली की खुशियां, दो सौ रुपये के लिए घर में घुस कर युवक की कर दी हत्या

Thu, 08 Nov 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन

दिवाली की शाम एक परिवार के लिए आफत बनकर आई। घर में त्योहार की तैयारियां चल ही रही थी कि महज दो सौ रुपये के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई। मामूली विवाद को लेकर बाप-बेटे एक घर में दाखिल हुए और युवक की धारदार हथियार से जान ले ली। घटना के बाद से ही पूरे गांव में सनसनी और आक्रोश है।

विज्ञापन


मामला पंजाब के बठिंडा का है। यहां के गांव गुरुसर में दो सौ रुपये के लेन-देन को लेकर बाप और बेटे ने मिलकर एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। थाना दयालपुरा पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी बाप-बेटे गुरविंदर सिंह और हरबंस सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। घटना दीपावली के शाम की है।

विज्ञापन

डेमो - फोटो : डेमो
पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके भाई गोबिंद सिंह ने गांव के ही रहने वाले हरबंस सिंह से सब्जी खरीदी थी। उसी के दो सौ रुपये हरबंस को देने थे। इसी को लेकर उसके भाई और सब्जी विक्रेता हरबंस के बीच बहस भी हुई थी। उसने बताया कि दीपावली के दिन बुधवार शाम को जब उसका भाई अपने घर पर था, तो उक्त सब्जी विक्रेता अपने बेटे गुरविंदर सिंह के साथ जबरदस्ती उनके घर में आ धमका और भाई गोबिंद सिंह के सीने में धारदार हथियारों से वार करने लगे। जिस के चलते उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए ।

इस संबंध में थाना दयालपुरा के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गांव वालों ने दी पुलिस को चेतावनी
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी गुरुवार शाम तक गिरफ्तार नहीं हुए तो गांव के लोग मेन हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करेंगे ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें