खन्ना के बसंत नगर इलाके में रहने वाले गुरदीप सिंह ने पत्नी रविंद्र कौर की हत्या कर शव को पास के प्लॉट में फेंक दिया था। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। सिटी थाना 2 की पुलिस ने हत्या के आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्लॉट में शव की सूचना एक अनजान व्यक्ति ने पुलिस को दी थी।
आरोपी गुरदीप सिंह ने शुक्रवार की देर करीब ढाई बजे अपनी पत्नी रविद्र कौर की हत्या कर शव को घर के पास पड़े एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। सुबह होते ही आरोपी ने शादी कराने वाले बिचौलिए को फोन कर कहा कि रविंद्र कहीं चली गई है। रविद्र कौर मंडी गोबिंदगढ़ के साथ लगते गांव लोहार माजरा की रहनी वाली थी और दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच करते करते पुलिस की नजर घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पहुंची। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि रात करीब ढाई बजे गुरदीप अपने कंधे पर रविंद्र कौर के शव को उठाकर घर से बाहर निकला और पास के प्लॉट में फेंक आया। पुलिस ने गुरदीप को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में एसएचओ दविंदर सिंह का कहना है आरोपी गुरदीप सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। गुरदीप ने रविंद्र की किसी चुन्नी या कपड़े से गला घोटकर हत्या की है। रविंद्र कौर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने कत्ल क्यों किया है।