फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्लः जमीन में हिस्सा न मिलने से बौखलाया युवक, मां को ही उतार दिया मौत के घाट

Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बठिंडा के गांव महमा सर्जा में जमीन में हिस्सा न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मनजीत कौर (68) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


वहीं आरोपी गुरतेज सिंह घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतका के दामाद गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार देर रात की है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके ससुर मेवा सिंह की मौत के बाद सास मनजीत कौर घर पर अकेली रहती थी। उसका बेटा गुरतेज सिंह पहले ही जमीन से अपना हिस्सा लेकर अलग हो गया था और गांव में ही अपनी पत्नी के साथ अलग रह रहा था। उसने बताया कि गुरतेज सिंह पिछले कुछ समय से उसकी सास मनजीत कौर के हिस्से की जमीन से और हिस्सा मांग रहा था। 
विज्ञापन


मनजीत कौर ने अपनी जमीन का हिस्सा देने से इंकार कर दिया था। गुरमीत ने बताया कि इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात को जब उसकी सास घर के पास गली में थी तो गुरतेज सिंह अपनी बंदूक से उस पर गोलियां चला दी। उसकी सास की मौके पर मौत हो गई। 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना नेहियांवाला प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के दामाद गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी गुरतेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने मौके से चार खोल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें