फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या, खून से सना मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून गांव में अनुसूचित जाति के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खून से सना शव दो दिन तक घर में ही पड़ा रहा। गुरुवार को पड़ोसी घर में घुसा तो घटना का पता चला। हत्या के पीछे बेहद करीबी का हाथ माना जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काजमाबाद गून गांव निवासी कृष्ण कुमार (24) पुत्र नरेश कुमार घर में अकेला ही रहता था। उसका बड़ा भाई काफी समय से बाहर रह रहा है। गुरुवार को पड़ोसी राम सिंह कृष्ण के घर सीढ़ी लेने गया था। जहां कृष्ण का शव आंगन में चारपाई पर देखकर पड़ोसी की चीख निकल गई। इसकी जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कृष्णा का चाचा अशोक भी पहुंच गया। हत्या की जानकारी लगने पर एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूछताछ के लिए कृष्ण के आठ साथियों को हिरासत में लिया है। अशोक ने अज्ञात बदमाशों द्वारा वारदात करना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्ण मजदूरी करता था।

प्रेम प्रसंग, जुआ या फिर शराब 
कृष्ण की हत्या कौन कर सकता है, इसको लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कृष्ण घर में अकेला रहता था। जहां पर उसके दोस्तों का काफी आना-जाना था। दोस्तों का जुआ खेलना और शराब पीना आम बात थी। लेकिन दो दिन से कृष्ण के घर कोई नहीं गया, इसको लेकर दोस्त संदेह के घेरे में हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग, जुआ और शराब को लेकर हत्या होने की जांच कर रही है। कृष्ण के घर काले रंग की एक चुनरी भी मिली है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कृष्ण को अंतिम बार मंगलवार को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीबियों पर है शक
कृष्ण कुमार की हत्या में करीबियों पर अंदेशा है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें