फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः अमेरिका से लौटे युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 29 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुरदासपुर के थाना भैणी मिआं खां अधीन पड़ते गांव किशनपुर में अज्ञात हमलावर ने अमेरिका से लौटे युवक के सिर में गोली मार दी गई। घायल को स्थानीय अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह गांव किशनपुर करीब तीन माह पहले शादी करने के लिए अमेरिका से वापस अपने गांव आया था। 

विज्ञापन


गत 20 नवंबर को उसकी शादी हुई थी। बहन परमिंदर कौर व भतीजी अमनप्रीत कौर ने बताया कि रविवार की रात करीब रात के पौने दस बजे एक फोन काल पर कुलविंदर सिंह ने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की। अज्ञात युवक को देख कर कुलविंदर ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी दौरान एक हमलावर दीवार फांद कर अंदर आ गया। घर में दाखिल होते ही उसने कुलविंदर सिंह के सिर पर गोली मार दी और बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए। 

हमलावर गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके गेट को बाहर से ताला लगा दिया था। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि घरवालों ने बताया कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश या दुश्मनी नही है और उन्हें हमले का कोई कारण नही पता। अज्ञात आरोपी के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें