फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: शौचालय में मिली युवक की लाश, पास में पड़ा था चिट्टा का टीका, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 20 May 2021 06:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा के एक गांव में बने शौचालय में युवक मृत मिला। यह जानकारी जैसे ही गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा के गांव कोठे चेत सिंह वाला में गुरुवार को एक स्कूल के पीछे स्थित शौचालय में चिट्टे (नशा) का टीका लगाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बब्बू सिंह के तौर पर हुई है। वहीं थाना सदर पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव कोठे चेत सिंह वाला स्थित एक स्कूल के पास मैदान में गांव के बच्चे खेल रहे थे। मैदान के पीछे बने शौचालय में एक बच्चा गया तो वहां एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। बच्चे ने युवक को नीचे गिरा देख शोर मचा दिया और बाकी बच्चे भी शौचालय के पास पहुंच गए। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
 
मौके पर पहुंचे गांव के पंच जोगिंदर सिंह ने शौचालय में बेहोशी की हालत में पडे़ युवक के बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय में बेहोश पडे़ युवक को हिलाकर देखा तो वो मृत मिला। युवक के पास से एक टीका मिला है, जिसमें चिट्टा बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक बब्बू सिंह के परिजनों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


थाना सदर के एएसआई जोगिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है और युवक की पत्नी के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक बब्बू सिंह अपने पीछे पत्नी, अपनी तीन वर्षीय बच्ची और बहन को छोड़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक पिछले लंबे समय से नशा करने का आदी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें