फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: इंग्लैंड की बात कह गई पत्नी, परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थाना जीरा सदर पुलिस ने हरजिंदर कौर के बयान पर आरोपी पत्नी अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गांव मनसूरवाल खुर्द में एक व्यक्ति ने पत्नी से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना सदर जीरा पुलिस ने बुधवार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की मां हरजिंदर कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी मनसूरवाल खुर्द ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे बेटे जसप्रीत सिंह की वर्ष 2018 में अमनदीप कौर निवासी मनसूरवाल कलां (जीरा) के साथ शादी हुई थी। करीब सात माह पूर्व अमनदीप कौर अपने पति से कहने लगी कि वह इंग्लैंड जाएगी, वहां जाने का सारा खर्च उसकी मां कर देगी।

तीन माह पहले कहा कि उसका इंग्लैंड जाने का वीजा लग गया है और वह जा रही है। अमनदीप कौर ने जसप्रीत से कहा कि वह इंग्लैंड पहुंच गई है। पत्नी की बातों पर शक होने पर जसप्रीत ने इंग्लैंड से वीडियो कॉल करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगी। पत्नी की इस हरकत से जसप्रीत दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। उसने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच शव अपने कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, थाना जीरा सदर पुलिस ने हरजिंदर कौर के बयान पर आरोपी पत्नी अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें