फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दो ने की आत्महत्या: पंजाबी बाग में युवक तो अमन नगर में महिला ने लगाई फांसी, वजह कुछ भी नहीं

Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

थाना मकसूदा के अंतर्गत पंजाबी बाग के गुरदीप ने बताया कि वह बेटे बग्गा सिंह को घर में छोड़कर अमृतसर गए थे। जब उनकी पत्नी और बेटी ने वापस आकर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने साइड से घर के अंदर देखा तो बेटा पंखे से लटका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर युवक और एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना मकसूदा के अंतर्गत पंजाबी बाग के गुरदीप ने बताया कि वह बेटे बग्गा सिंह को घर में छोड़कर अमृतसर गए थे। जब उनकी पत्नी और बेटी ने वापस आकर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने साइड से घर के अंदर देखा तो बेटा पंखे से लटका था।

उधर, अमन नगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां ज्योति पत्नी बलविंदर शर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी है। थाना 8 की पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर शर्मा ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करता है। सुबह घर से गया तो सब ठीक था। शाम को वापस आया तो देखा कि पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें