फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में चूर पति ने उठाया खौफनाक कदम, दूसरी मंजिल से पत्नी को फेंका

Sun, 09 Dec 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। महिला को दूसरी मंजिल से फेंका गया। महिला के पैरों में फ्रेक्चर आ गया है। इतना ही नहीं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मामला जीरकपुर का है। यहां के ढकोली स्थित गुरजीवन विहार में आरोपी पति केमिस्ट की दुकान चलाता है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी पति अब पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए ढकोली पुलिस थाना के इंचार्ज अमृपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 42 वर्षीय अंबिका पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी गुरजीवन विहार का अपने पति के साथ लंबे समय से आर्थिक तंगी के कारण घरेलू कलह चल रही है। शादी के बाद उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। उसके पति ने शराब पी हुई थी। घर में कलह के आवेश में आकर प्रमोद ने पत्नी अंबिका को दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। 

हादसे में अंबिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पड़ोसियों ने अंबिका को उठाया और सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी पति खिलाफ के मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें