फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : रिटायर्ड आइजी की बेटी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, कल होने वाली थी शादी

Sun, 09 Dec 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की बेटी की आत्महत्या की खबर आई है। मामला पटना का है जहां पर रविवार सुबह रिटायर्ड आइजी की बेटी ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। लड़की का नाम डॉक्टर स्निग्धा और सेवानिवृत्त आइजी का नाम सुधांशु कुमार बताया जा रहा है। वे कोतवाली थाने के अंतर्गत उदय गिरी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट म्यूजियम के सामने है।

विज्ञापन


पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा मालूम होता है कि ये एक आत्महत्या का मामला है। परिवार सदमे की स्थिति में है, इसलिए हमने उनसे सवाल नहीं किया है, कोई आत्महत्या नोट नहीं मिला है। आगे की जांच चल रही है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के साथ पटना के डीएम और एसएसपी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या करने वाली लड़की की सोमवार को किशनगंज के डीएम से शादी होने वाली थी। तिलक की रस्म हो चुकी थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की आज सुबह ही ड्राइवर के साथ अपार्टमेंट में आई थी। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि घटना की कई एंगल से छानबीन की जा रही है। छत से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें